WhatsApp

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत परिवार में मचा कोहराम

•📅 3 नवंबर 2026 | सुबह 9:52 बजे
⏱️ 1 मिनट पठन👁 158 व्यूज
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत परिवार में मचा कोहराम
🟢 WhatsApp

भदोही/प्रयागराज प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में मुंगरा मोड़ पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गोपीगंज थाना क्षेत्र के सोनखरि वार्ड नंबर 15 निवासी संतोष कुमार दुबे के बेटे ऋतिक दुबे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन से मिलकर घर लौट रहा था।

टक्कर के बाद उसे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उसे स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें