डॉ. पुनीत कुमार पाण्डेय प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा महासचिव निर्वाचित

प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय चुनाव सम्पन्न
लखनऊ। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारियों के अधिवेशन, मिलन समारोह एवं द्विवार्षिक चुनाव का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 01 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
निर्वाचन अधिकारी प्रो. माखन लाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराई गई।
चुनाव परिणामों में प्रांतीय अध्यक्ष पद पर डॉ. पुनीत कुमार पाण्डेय ने 416 मत प्राप्त कर शानदार विजय हासिल की।उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. उदय भान यादव को 219 मत प्राप्त हुए। वहीं प्रांतीय महासचिव पद पर डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने 465 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की, जबकि डॉ. विपिन पंवार को 360 मत मिले।
नवनिर्वाचित एवं प्रमुख पदाधिकारी:
1. प्रांतीय अध्यक्ष – डॉ. पुनीत कुमार पाण्डेय
2. उपाध्यक्ष (आयुर्वेद) – डॉ. अच्छे लाल
3. महिला उपाध्यक्ष– डॉ. रीमा सोनकर
4. प्रांतीय उपाध्यक्ष (यूनानी) डॉ राघवेंद्र कुमार सिंह
5. प्रांतीय महासचिव– डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा
6. उप महासचिव (आयुर्वेद) – डॉ. सृजन कुमार राय
7. उप महासचिव (महिला) डॉ विजय लक्ष्मी,
8. उपमहासचिव (यूनानी) डॉ जयनेन्द्र कुमार
9. संगठन सचिव – डॉ. सौरव यादव
10. आय-व्यय निरीक्षक– डॉ धनन्जय आनंद
एवं विभिन्न मंडलों में निर्विरोध मंडल सचिव चुने गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से चिकित्साधिकारियों ने अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, चिकित्साधिकारियों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा तथा आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के विकास और विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर आयोजित अधिवेशन एवं मिलन समारोह में चिकित्साधिकारियों ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया तथा संगठन की एकता, आपसी सौहार्द, सहयोग और मजबूती का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार पाण्डेय एवं महासचिव डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा ने सभी चिकित्साधिकारी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विजय किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे चिकित्साधिकारी परिवार के विश्वास, एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति की विजय है। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठन के हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
अंत में सभी चिकित्साधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की उज्ज्वल एवं सशक्त भविष्य की कामना की।




