WhatsApp

छत उतरते वक्त गिरने से महिला की मौत

•📅 4 नवंबर 2026 | सुबह 6:48 बजे
⏱️ 2 मिनट पठन👁 45 व्यूज
छत उतरते वक्त गिरने से महिला की मौत
🟢 WhatsApp

भदोही औराई कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में घर की छत से उतरते समय गिरने से बासमती देवी की मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें ऑटो से औराई ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बासमती देवी के पति मोतीलाल दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। परिवार में उनका इकलौता बेटा रवि शंकर है। बासमती देवी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाती थीं और पति की देखभाल करती थीं।
मोतीलाल ने बताया कि वे जन्म से दिव्यांग हैं। शादी के बाद माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद बासमती देवी ने गरीबी में उनका साथ दिया और बेटे को पढ़ाया-लिखाया। वह समय पर खाना और देखभाल की व्यवस्था भी करती थीं।
मोतीलाल ने कहा कि अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि बेटे रवि शंकर के साथ परिवार कैसे चलाएंगे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग ट्रामा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही और बताया कि इससे दुर्घटना बीमा में मदद मिल सकती है। परिवार ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया और शव को ऑटो से घर ले गया।

🏷️ संबंधित टैग्स:#भदोही
🟢 WhatsApp

📖 यह भी पढ़ें